WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल: ब्रिस्बेन टेस्ट हारते ही इंग्लैंड को बड़ा झटका, टीम इंडिया की रैंकिंग में आया बदलाव

0

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का दूसरा मुकाबला पिंक बॉल से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया का दबदबा साफ नजर आया, जिसमें उन्होंने चौथे दिन ही मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया और सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में भी बदलाव हुआ, जबकि इंग्लैंड को इस हार से गंभीर नुकसान उठाना पड़ा।

इंग्लैंड पहुंचा 7वें नंबर पर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा अब तक स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। पांच मैचों में लगातार जीत हासिल कर कंगारू टीम ने अपने अंक प्रतिशत को 100 फीसदी तक पहुंचा दिया है और वर्तमान में प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर काबिज है। वहीं इंग्लैंड की टीम पहले छठे नंबर पर थी, लेकिन ब्रिस्बेन टेस्ट में हार के बाद अब वह सातवें नंबर पर पहुंच गई है। इंग्लैंड ने अब तक WTC में कुल सात मुकाबले खेले हैं, जिसमें से केवल दो में जीत मिली, चार में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच ड्रॉ रहा। इस समय उनकी अंक प्रतिशत 30.95 है। WTC के चौथे चक्र में अन्य टीमों की बात करें तो साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है।

टीम इंडिया 5वें नंबर पर बरकरार

भारतीय टीम का WTC 2025-27 में प्रदर्शन अब तक उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है। टीम ने 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 4 में जीत हासिल की, 4 में हार का सामना किया और एक मैच ड्रॉ रहा। टीम इंडिया का वर्तमान अंक प्रतिशत 48.15 है, जो यह संकेत देता है कि फाइनल तक का सफर उनके लिए आसान नहीं होगा। इस समय पाकिस्तान टीम चौथे नंबर पर है और उनके अंक प्रतिशत 50 है, जिससे उनकी स्थिति भारतीय टीम की तुलना में थोड़ी मजबूत दिख रही है।

WTC 2025-27 प्वाइंट्स टेबल ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here