एनएसटी न्यूज, भोपाल। ओल्ड कैंपियन मैदान पर बीडीसीए और सेज ग्रुप द्वारा आयोजित स्वर्गीय जी.एस. पठानिया “सर” अंडर 18 इंटर क्लब/अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट में एस अकादमी ने एकतरफा जीत दर्ज की। एक्रोबैट अकादमी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। एस अकादमी ने 49.2 ओवर में 253 रन बनाए। मूर्तजा नसीत ने 65, सुहान यूसुफ ने 54, प्रियांक धाकड़ ने 45 और मोक्ष मनवानी ने 37 रन जोड़े। एक्रोबैट की ओर से रूद्रवीर ने 2 विकेट लिए। आनंद आराध्य, आयुष और अयान को 1-1 विकेट मिला। जवाब में एक्रोबैट टीम 35.1 ओवर में 107 पर सिमट गई। आयुष श्रीवास्तव ने 32 रन और आर्यमन 26 रन पर नाबाद रहे। एस अकादमी से वंश वर्मा और ज़्यान अली ने 2-2 विकेट लिए। देवांग, मनमोहन, मोक्ष यादव और प्रियांक धाकड़ ने 1-1 विकेट चटकाए। एस अकादमी ने मैच 146 रन से जीता।

