एमएम जगदाले ट्रॉफी: रूद्र तेनगुरिया की घातक गेंदबाजी से रीवा 45 पर ऑल आउट

0

NST News, Bhopal. रीवा में चल रही एमपीसीए की अंडर 15 बॉयज इंटर डिवीजनल एम.एम. जगदाले ट्रॉफी के तीन दिवसीय मैच में पहले दिन भोपाल के गेंदबाज हावी रहे। भोपाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और रीवा को सिर्फ 29 ओवर में 45 रन पर ढेर कर दिया। रीवा से आदित्य श्रीवास्तव ने 13 और आरिश हयात ने 12 रन बनाए। भोपाल की ओर से रूद्र तेनगुरिया ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 ओवर में 6 मेडन डालकर सिर्फ 9 रन दिए और 7 विकेट चटकाए। देव कनौजिया को 2 विकेट मिले। जवाब में भोपाल ने मजबूत शुरुआत की। ग्रंथ प्रजापति 35 रन पर नाबाद और पृथ्वीराज 32 रन पर नाबाद हैं। आर्य मेघवानी ने 28 और दीर्घ श्रीवास्तव ने 17 रन जोड़े। रीवा से उत्कर्ष तिवारी ने 2 और अभिनव सोनी ने 1 विकेट लिया। दूसरा दिन कल खेला जाएगा।

अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट: योगेश यादव के 121 रन, राजगढ़ ने विदिशा को 1 विकेट से हराया

विदिशा में बीडीसीए द्वारा आयोजित अंडर 18 बॉयज इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में राजगढ़ ने रोमांचक मुकाबले में विदिशा को 1 विकेट से हराया। विदिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.3 ओवर में 207 रन बनाए। हर्षित शर्मा ने 85 रन, देव रघुवंशी ने 50 रन और आराध्य श्रीवास्तव ने 28 रन जोड़े। राजगढ़ से योगेश यादव ने 4 और विनायक पाटीदार ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजगढ़ ने 45.5 ओवर में 9 विकेट पर 208 रन बनाकर मैच जीत लिया। योगेश यादव ने 121 रनों की शतकीय पारी खेली। पारस पौरेल ने 28 और रामपाल सोलंकी 23 रन पर नाबाद रहे। विदिशा से अमन नरवरिया ने 4 और हर्षित शर्मा ने 2 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here