नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में जब भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा मैदान पर उतरेंगे, तो उनके निशान पर रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड रहेगा। दिलचस्प बात यह होगी कि इन दोनों में से कौन पहले हिटमैन का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
रोहित का महारिकॉर्ड टूटने के लिए तैयार: तिलक और सूर्यकुमार कर सकते हैं दावा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 प्रारूप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 18 मैचों की 17 पारियों में कुल 429 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर इस टीम के खिलाफ 106 रन रहा है। अब बात सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की करते हैं तो सूर्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक खेले 11 मैचों की 10 पारियों में 372 रन बनाए हैं तो वहीं तिलक वर्मा ने इस टीम के खिलाफ अब तक खेले 6 मैचों की 6 पारियों में 309 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक भी शामिल हैं। सूर्यकुमार का साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेस्ट स्कोर 100 रन है जबकि तिलक वर्मा का बेस्ट स्कोर नाबाद 120 रन है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगर सूर्यकुमार यादव इस टी20 सीरीज में 58 रन बना लेते हैं, तो वह रोहित शर्मा से आगे निकल जाएंगे। वहीं, तिलक वर्मा को रोहित शर्मा से आगे निकलने के लिए 121 रन की जरूरत है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन 5 मैचों की टी20 सीरीज के दौरान तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव में से कौन पहले रोहित का रिकॉर्ड तोड़ता है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनता है। हालांकि इस मामले में सूर्यकुमार यादव को थोड़ा बढ़त हासिल है, क्योंकि उन्हें रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तिलक के मुकाबले कम रन बनाने हैं।

