अभिषेक या मिलर: इरफान और डेल स्टेन की भविष्यवाणी – कौन लगाएगा सबसे ज्यादा छक्के?

0

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने भारत को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया, लेकिन इसके बाद भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को 2-1 से मात दी। अब दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज होने वाली है, जिसका परिणाम सभी को जानने की उत्सुकता है। इस सीरीज में कौन सबसे ज्यादा रन बनाएगा, कौन सबसे ज्यादा विकेट लेगा और कौन सबसे ज्यादा छक्के लगाएगा, इस पर पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान और डेल स्टेन ने अपनी राय दी है।

अभिषेक शर्मा पर होगी सबसे ज्यादा रन बनाने की नजर

इरफान पठान और डेल स्टेन ने स्टार स्पोर्ट्स पर एक शो के दौरान भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के नतीजों पर अपनी भविष्यवाणियाँ साझा कीं। इरफान पठान ने भारत को 3-2 से जीतने का अनुमान लगाया और कहा कि भारत को जीतना चाहिए, साथ ही अंतर ज्यादा भी हो सकता है। वहीं, डेल स्टेन ने इस सीरीज को साउथ अफ्रीका की जीत का अनुमान देते हुए कहा कि उनकी टीम 3-2 से सफल रहेगी।

इरफान पठान ने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि देखिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती हमेशा गेम में रहेंगे साउथ अफ्रीका के सामने, लेकिन मैं वरुण के साथ जाऊंगा और वो ज्यादा विकेट ले सकते हैं। वहीं डेल स्टेन ने कहा कि इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती होंगे यानी इस विषय पर दोनों पूर्व खिलाड़ियों की सोच एक ही जैसी है।

इसके बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करते हुए, इरफान पठान ने कहा कि उनका मन चाहता है कि अभिषेक शर्मा इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाएं और वर्तमान फॉर्म को बनाए रखें। इसी राय में डेल स्टेन ने भी अभिषेक का नाम लिया। जब सबसे ज्यादा छक्कों की बात आई, तो इरफान ने कहा कि अभिषेक टीम में होने के बावजूद यह कहना मुश्किल है कि कौन सबसे ज्यादा छक्के लगाएगा, लेकिन उन्होंने सूर्यकुमार यादव पर दांव लगाया। वहीं, डेल स्टेन ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के डेविड मिलर द्वारा लगाने की भविष्यवाणी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here