वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल : एलएनसीटी की जीत से शुरुआत 

0

भोपाल। भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वावधान में एलएनसीटी विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, कोलार रोड, भोपाल में आयोजित की जा रही वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 पांच दिवसीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन पूल C और पूल D के रोमांचक मुकाबले खेले गए।

तीसरे दिन हुए लीग मैचों में विभिन्न विश्वविद्यालयों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में स्थान सुनिश्चित किया। प्रमुख मुकाबलों में मेजबान एलएनसीटी यूनिवर्सिटी भोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोकुल ग्लोबल यूनिवर्सिटी सिद्धपुर को 3-0 से, डॉ डीवाए पाटील यूनिवर्सिटी ने सेज यूनिवर्सिटी इंदौर को 3-2 से, संजीवनी यूनिवर्सिटी कोपरगांव में महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी को 3-0 से, एच एन जी यू ने जीजीटीयू को 3-0 से, आरटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर ने मारवाड़ी यूनिवर्सिटी राजकोट को 3-0 से, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी भोपाल ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी गुजरात को 3-0 से, निरमा यूनिवर्सिटी ने राजा छत्रसाल यूनिवर्सिटी बुंदेलखंड को 3-0 से, एसपीयू पुणे ने, राजू शराफ को 3-0 से, एसबीकेएम ने संकलचंद पटेल यूनिवर्सिटी को 3-0 से, छत्रपति शिवाजी यूनिवर्सिटी पनवेल ने पीपुल्स यूनिवर्सिटी भोपाल को 3-0 से, पारुल यूनिवर्सिटी गुजरात ने सिल्वर ओका यूनिवर्सिटी को 3-0 से हराकर अगले दौर मे प्रवेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here