20 दिसंबर से शुरू होगी स्व. रिज़वान अहमद स्मृति जिला स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। टीटी नगर स्टेडियम में 20 दिसंबर से स्व. रिज़वान अहमद स्मृति जिला स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा शुरू होगी। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता लगातार चौथे वर्ष आयोजित की जा रही है। आयोजन सचिव विवेकानंद ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि स्पर्धा में अंडर-11, 13, 15, 17 और 19 के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा सीनियर पुरुष और महिला वर्ग के साथ वेटरन के मुकाबले भी शामिल किए गए हैं। आयोजन समिति के अनुसार मुकाबले तीन टेबल टेनिस सेंटरों टीटी नगर, बाबे आली और अंकुर टीटी सेंटर पर रजिस्ट्रेशन के बाद ही खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 18 दिसंबर तक अपनी एंट्री जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई प्रविष्टियां मान्य नहीं होंगी। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों से समय पर एंट्री देने की अपील की है। जिला संघ ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को मंच देना और नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here