एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित परमानंद भाई पटेल अंडर-22 इंटर डिविजनल टूर्नामेंट में भोपाल डिवीजन ने जबलपुर को पहली पारी की बढ़त से हराकर तीन अंक अपने नाम किए। फेथ क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच के चौथे दिन जबलपुर टीम ने कल के स्कोर 1/166 से आगे खेलते हुए 138 ओवर में 6 विकेट पर 472 रन बनाए। जबलपुर की ओर से अंचित ठाकुर ने नाबाद 100 रन, अलंकृत सिंह ने 97 रन, हर्ष मंगलानी ने 76 और वरुण तिवारी ने 67 रन की पारी खेली। भोपाल की ओर से गेंदबाजी में तनिष्क यादव और प्रारब्ध मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि शिवांश चतुर्वेदी और अनिमेष सिंह को एक-एक सफलता मिली। पहली पारी की बढ़त के आधार पर भोपाल को 3 अंक और जबलपुर को 1 अंक मिला। मैच के बाद BDCA सचिव शांति कुमार जैन, एमपीसीए ऑब्जर्वर पुनीत चतुर्वेदी और पूर्व रणजी खिलाड़ी जतिन सक्सेना की मौजूदगी में प्लेयर ऑफ द मैच का संयुक्त पुरस्कार भोपाल के प्रारब्ध मिश्रा (70 रन, 7 विकेट) और जबलपुर के अंचित ठाकुर (97+100 रन) को दिया गया।
प्लेयर ऑफ़ द मैच संयुक्त प्रारब्ध मिश्रा 70 रन और 7 विकेट (भोपाल डिविजन), और अंचित ठाकुर 97 + 100 रन दोनों पारियों में (जबलपुर डिविजन)


