33 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

अंतिम पंघाल का स्वर्ण पदक, महिला टीम खिताब हरियाणा ने जीता

नई दिल्ली: दो बार की विश्व चैंपियनशिप विजेता अंतिम पंघाल ने शुक्रवार को हैदराबाद में शुरू हुई 2025 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में महिला 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टूर्नामेंट के पहले दिन महिला कुश्ती के सभी 10 भार वर्गों में मुकाबले हुए, जहां देश की पहलवानों ने 2026 एशियाई खेलों और अगले ओलंपिक चक्र की तैयारियों की मजबूत शुरुआत की।

स्वर्ण से चूकीं प्रिया मलिक

रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) का प्रतिनिधित्व कर रहीं ओलंपियन अंतिम पंघाल अब 55 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबला कर रही हैं, जबकि इससे पहले वह 53 किलोग्राम वर्ग में खेलती थीं। उनके अलावा मनीषा (57 किलोग्राम) और निशा दहिया (68 किलोग्राम) ने भी अपने-अपने भार वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। वहीं 76 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में हरियाणा की ज्योति बेरवाल से हार के बाद प्रिया मलिक को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

मानसी ने जीता कांस्य पदक

विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता मानसी ने 62 किलोग्राम वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। राजस्थान की अंजली ने 53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि हरियाणा की रजनीता ने 59 किलोग्राम वर्ग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। हरियाणा की पुलकित ने 65 किलोग्राम वर्ग में जीत हासिल की, जबकि सेना खेल संवर्धन बोर्ड (एसएससीबी) की दीक्षा ने 72 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

महिला टीम का खिताब हरियाणा के नाम

हरियाणा ने 190 अंकों के साथ महिला टीम खिताब अपने नाम किया। आरएसपीबी की टीम 144 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि दिल्ली ने 112 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय चैंपियनशिप का महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) आगामी शिविरों और चयन ट्रायल के लिए यहीं से प्रतिभाओं की पहचान करेगा। वहीं पुरुषों की फ्रीस्टाइल प्रतियोगिताएं शनिवार को आयोजित की जाएंगी, जिसमें पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन 61 किलोग्राम वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles