पाकिस्तान–मलेशिया मुकाबले के बाद अंडर-19 एशिया कप 2025: पॉइंट्स टेबल और टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज

0

नई दिल्ली: अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले दिन शुक्रवार (12 दिसंबर) को दो मुकाबले खेले गए, और दोनों ही ग्रुप ए के थे। पहले मैच में इंडिया अंडर-19 ने संयुक्त अरब अमीरात अंडर-19 को 234 रनों से हराया, लेकिन इसके बावजूद टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान अंडर-19 शीर्ष पर काबिज है, जिसने मलेशिया अंडर-19 को 297 रनों से करारी शिकस्त दी। टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार (13 दिसंबर) को अफगानिस्तान अंडर-19 और बांग्लादेश अंडर-19 के बीच मुकाबला होगा, जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका अंडर-19 की भिड़ंत नेपाल अंडर-19 से होगी।

अंडर-19 एशिया कप 2025 ग्रुप ए अंक तालिका
टीम मैच जीत हार अंक रन रेट
पाकिस्तान 1 1 0 2 5.94
भारत 1 1 0 2 4.68
यूएई 1 0 1 0 -4.68
मलेशिया 1 0 1 0 -5.94
अंडर-19 एशिया कप 2025: शीर्ष-5 रन बनाने वाले बल्लेबाज

अंडर-19 एशिया कप 2025 के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो पाकिस्तान अंडर-19 के समीर मिन्हास 177 रनों के साथ शीर्ष पर हैं। भारत के वैभव सूर्यवंशी 171 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के अहमद हुसैन 132 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। यूएई के उद्दिश सूरी चौथे स्थान पर हैं, जबकि भारत के विहान मल्होत्रा पांचवें नंबर पर काबिज हैं—दोनों के रन 100 से कम हैं।

खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौका छक्का
समीर मिन्हास (पाकिस्तान) 1 1 177 0 119.59 11 8
वैभव सूर्यवंशी (भारत) 1 1 171 171 180 9 14
अहमद हुसैन (पाकिस्तान) 1 0 132 0 115.79 8 2
उद्दिश सूरी (यूएई) 1 1 78 0 73.58 5 1
विहान मल्होत्रा (भारत) 1 1 69 69 125.45 7 1
अंडर-19 एशिया कप 2025: शीर्ष-5 विकेट लेने वाले गेंदबाज

अंडर-19 एशिया कप 2025 के टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो पाकिस्तान के अली रजा और मोहम्मद सय्याम का गेंदबाजी में दबदबा है। तीनों ने 3-3 विकेट लिए हैं। पाकिस्तान के ही दानियाल अली खान, भारत के दीपेश देवेंद्रन और यूएई के युग शर्मा के 2-2 विकेट हैं।

खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
अली रजा (पाकिस्तान) 1 6 36 3 3.67 11 0 0
मोहम्मद सैयाम (पाकिस्तान) 1 6 36 3 9 27 0 0
दानियाल अली खान 1 4 24 2 3 6 0 0
दीपेश देवेंद्रन (भारत) 1 7 42 2 10.5 21 0 0
युग शर्मा (यूएई) 1 10 60 2 37.5 75 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here