चौथे टी20 से बाहर संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह पर संशय; देखें संभावित प्लेइंग XI

0

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार, 17 दिसंबर को लखनऊ में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर होंगी, जबकि मेहमान साउथ अफ्रीका की टीम वापसी करते हुए सीरीज को 2-2 से बराबर करना चाहेगी। फिलहाल भारतीय टीम 2-1 से सीरीज में बढ़त बनाए हुए है।

सैमसन बाहर, बुमराह पर सस्पेंस!

चौथे मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन की बात करें तो संजू सैमसन को एक बार फिर बाहर रहना पड़ सकता है। वहीं अक्षर पटेल के सीरीज से बाहर होने के बाद टीम संतुलन बनाए रखने के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती दोनों को मौका दे सकती है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। अगर बुमराह टीम में लौटते हैं, तो प्लेइंग कॉम्बिनेशन तय करना कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए चुनौती बन सकता है।

उस केस में सुंदर को कुलदीप की जगह मौका मिल सकता है। दरअसल जसप्रीत बुमराह पर्सनल रीजन के चलते धर्मशाला में नहीं खेले थे। अब देखना होगा कि वह वापस टीम के साथ जुड़े हैं या नहीं। शिवम दुबे ने उन्हें एवलेबल बताया है लेकिन बुमराह बीसीसीआई द्वारा शेयर तस्वीरों में नजर नहीं आए हैं, इसे देखते हुए उनकी वापसी मुश्किल है और धर्मशाला वाली सेम टीम नजर आ सकती है।

वहीं अगर साउथ अफ्रीका की बात करें तो धर्मशाला में टीम ने किसी भी स्पेशलिस्ट स्पिनर को नहीं खिलाया था। अब लखनऊ की पिच को ध्यान में रखते हुए अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम जॉर्ज लिंडे या केशव महाराज में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को बाहर बैठना पड़ सकता है।

चौथे टी20 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ऐडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे/केशव महाराज, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनाइल बार्टमैन।

दोनों टीमों के स्क्वाड

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, रीजा हेंड्रिक्स, ओटनाइल बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here