भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल में किससे टकराएंगे? देखें अंतिम 4 का पूरा शेड्यूल

0

नई दिल्ली: अंडर 19 एशिया कप 2025 का ग्रुप चरण अब पूरा हो चुका है। आखिरी दो लीग मुकाबलों से पहले ही चारों सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें तय हो गई थीं, लेकिन सेमीफाइनल की जोड़ियां स्पष्ट नहीं थीं। अब बांग्लादेश की श्रीलंका पर जीत के बाद यह भी साफ हो गया है कि सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान का सामना किन टीमों से होगा।

आपको बता दें कि ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। इस ग्रुप में भारत ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पाकिस्तान दूसरे नंबर पर रहा। वहीं ग्रुप बी से बांग्लादेश और श्रीलंका ने अंतिम चार में जगह बनाई, जहां बांग्लादेश टॉप पर रहा और श्रीलंका दूसरे स्थान पर समाप्त हुआ।

सेमीफाइनल किस-किस के बीच खेला जाएगा?

अब टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार ग्रुप ए की नंबर-1 टीम का सामना सेमीफाइनल में ग्रुप बी की नंबर-2 टीम से होगा, जबकि ग्रुप बी की टॉप टीम ग्रुप ए की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। इस तरह सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा, जबकि पाकिस्तान की टक्कर बांग्लादेश से होगी। इन दोनों मैचों की विजेता टीमें 21 दिसंबर को होने वाले फाइनल में आमने-सामने होंगी।

क्या है सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल?

पहला सेमीफाइनल: भारत बनाम श्रीलंका, 19 दिसंबर, दुबई, आईसीसी एकेडमी ग्राउंड (10.30 AM, IST)
दूसरा सेमीफाइनल: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, 19 दिसंबर, दुबई, द सेवंस स्टेडियम (10.30 AM, IST)

ग्रुप ए की अंक तालिका
टीम मैच जीत हार अंक रन रेट
भारत (Q) 3 3 0 6 +4.260
पाकिस्तान (Q) 3 2 1 4 +1.847
यूएई 3 1 2 2 -1.537
मलेशिया 3 0 3 0 -4.694
ग्रुप बी की अंक तालिका
टीम मैच जीत हार अंक रन रेट
बांग्लादेश (Q) 3 3 0 6 +1.214
श्रीलंका (Q) 3 2 1 4 +0.836
अफगानिस्तान 3 1 2 2 +0.710
नेपाल 3 0 3 0 -2.933

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here