कितने में मिलेगा स्टेडियम एंट्री पास? टी20 वर्ल्ड कप टिकट प्राइस लिस्ट

0

नई दिल्ली : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने बुधवार को कोलकाता में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों के टिकट दामों का बड़ा ऐलान किया है। 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के तहत ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले मुकाबलों के लिए सीएबी ने टिकट कीमतों की जानकारी दी है। फैंस के लिए 100 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक के टिकट उपलब्ध होंगे।

ग्रुप मैचों के लिए टिकट की कीमतें

कोलकाता में होने वाले बांग्लादेश बनाम इटली, इंग्लैंड बनाम इटली और वेस्टइंडीज बनाम इटली के मुकाबलों के लिए टिकट कीमतें तय कर दी गई हैं। इन मैचों में प्रीमियम सुविधाओं वाला सबसे महंगा टिकट 4000 रुपये का होगा। वहीं लोअर ब्लॉक B और L के टिकट 1000 रुपये में मिलेंगे, जबकि लोअर ब्लॉक C, D, E, F, G, H, J और K के टिकटों की कीमत 200 रुपये रखी गई है। इसके अलावा अपर ब्लॉक B1, C1, D1, F1, G1, H1, K1 और L1 के टिकट 100 रुपये में उपलब्ध होंगे।

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश और इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश मुकाबलों के टिकट इटली के ग्रुप मैचों की तुलना में थोड़े महंगे रखे गए हैं। इन मैचों में प्रीमियम सुविधाओं वाला टिकट 5000 रुपये का होगा। वहीं लोअर ब्लॉक B और L के टिकट 1500 रुपये में मिलेंगे, जबकि लोअर ब्लॉक D, E, G, H और J के टिकट 500 रुपये के होंगे। इसके अलावा अपर ब्लॉक B1, C1, D1, F1, G1, H1, K1 और L1 के टिकट 300 रुपये में उपलब्ध होंगे।

सुपर 8 मैचों के टिकट होंगे महंगे, ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी जेब

ईडेन गार्डेन्स में होने वाले सुपर 8 के मैच की टिकट ग्रुप मैचों से काफी महंगी होने वाली हैं। इसके लिए प्रीमियम सुविधाओं वाला टिकट सबसे महंगा 10000 रुपये का होगा। वहीं लोअर ब्लॉक B और L के टिकटों की कीमत 3000 रुपये, लोअर ब्लॉक C, F और K की कीमत 2500 रुपये, लोअर ब्लॉक D, E, G, H और J का टिकट प्राइस 1500 रुपये है। इसके अलावा अपर ब्लॉक B1, C1, D1, F1, G1, H1, K1 और L1 के टिकटों की कीमत 900 रुपये है।

गौरतलब है कि कोलकाता में भारतीय टीम कोई भी मुकाबला नहीं खेलेगी। भारत अपने चार लीग मैचों में से प्रत्येक को दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में खेलेगी। वहीं भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कोलंबो में होगा। कोलकाता में होने वाले सुपर 8 मैचों में भारत का सामना किससे होगा, यह तब तय होगा जब टूर्नामेंट शुरू होगा और ग्रुप स्टेज का अंत हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here