IND vs SA: टी20 मुकाबला रद्द होने से सूर्यकुमार यादव की रिकॉर्ड पर पकड़ बरकरार

0

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को लखनऊ में खेला नहीं जा सका। इकाना स्टेडियम में लगातार धुंध और घने कोहरे के कारण बिना टॉस के ही मैच को रद्द करना पड़ा। मुकाबला रद्द होने से जहां फैंस को निराशा हाथ लगी, वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह फैसला फायदेमंद साबित हुआ और उनके नाम से जुड़ा एक बड़ा रिकॉर्ड बरकरार रह गया।

दरअसल भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जबसे टीम इंडिया की कमान संभाली है, एक भी टी20 सीरीज भारत हारा नहीं है। भारत मौजूदा सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर आखिरी टी20 टीम इंडिया हारती भी है तो भी सीरीज 2-2 की बराबरी पर रहेगी।

यानी सूर्यकुमार यादव का टी20 सीरीज में अजेय रहने का रिकॉर्ड फिलहाल बरकरार रहेगा। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए अपनी तैयारियों को परखने और अंतिम रूप देने का आखिरी बड़ा मौका होगी।

कप्तानी में सूर्यकुमार यादव का जलवा बरकरार

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद टीम की कमान सूर्या ने संभाली थी। टीम इंडिया सूर्या की कप्तानी में अजेय है और अभी तक सात में से छह सीरीज जीती है और एक ड्रॉ हुई है। भारत ने सूर्या की कप्तानी में 2023 ऑस्ट्रेलिया सीरीज से शुरुआत की थी। उसके बाद इंग्लैंड, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, फिर ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऑस्ट्रेलिया, हर मौके पर भारत ने जीत दर्ज की है। टी20 एशिया कप 2025 में भी टीम चैंपियन बनी थी।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 सीरीज
साल बनाम परिणाम
नवंबर 2023 ऑस्ट्रेलिया भारत ने 4-1 से जीती सीरीज
दिसंबर 2023 साउथ अफ्रीका तीन मैच की सीरीज 1-1 से ड्रॉ
जुलाई 2024 श्रीलंका भारत ने 3-0 से जीती सीरीज
अक्टूबर 2024 बांग्लादेश भारत ने 3-0 से जीती सीरीज
नवंबर 2024 साउथ अफ्रीका भारत ने 3-1 से जीती सीरीज
जनवरी 2025 इंग्लैंड भारत ने 4-1 से जीती सीरीज
नवंबर 2025 ऑस्ट्रेलिया भारत ने 2-1 से जीती सीरीज
दिसंबर 2025* साउथ अफ्रीका सीरीज जारी (भारत 2-1 से आगे)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here