रीवा डिविजन की शानदार जीत, सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी ने अंकुर क्रिकेट अकादमी को 205 रन से पराजित किया

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। परमानंद भाई पटेल अंडर-22 बॉयज मल्टी डे चार दिवसीय क्रिकेट मैच के चौथे दिन भोपाल के फैथ मैदान पर रीवा और उज्जैन डिविजन के बीच मुकाबला खेला गया। रीवा डिविजन ने दूसरी पारी में 62 ओवर में 9 विकेट पर 219 रन बनाकर पारी घोषित की और उज्जैन डिविजन को जीत के लिए 293 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उज्जैन की टीम 40 ओवर में 149 रन पर ऑलआउट हो गई। ऋषि ने 50 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। रीवा की ओर से नीलेश मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके, जबकि रवि तिवारी और सुदीप सिंह को 2-2 विकेट मिले। इस तरह रीवा डिविजन ने मैच 144 रन से अपने नाम किया। इधर, भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन और सेज ग्रुप द्वारा आयोजित जी.एस. पठानिया स्मृति अंडर-18 बॉयज इंटर क्लब/अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट में ओल्ड कैंपियन मैदान पर सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी ने अंकुर क्रिकेट अकादमी को 205 रन से पराजित किया। सेंट माइकल ने 80 ओवर में 3 विकेट पर 411 रन बनाए। अनुग्रह सिंह 150 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि योगेश यादव ने 85 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। जवाब में अंकुर अकादमी 206 रन पर सिमट गई। वहीं, बीडीसीए और सेज ग्रुप द्वारा आयोजित अंडर-18 बॉयज मुकाबले में अरेरा क्रिकेट अकादमी ने उड़ान क्रिकेट अकादमी के खिलाफ पहले दिन 433 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अर्जुन शुक्ला ने 177 रन की शानदार पारी खेली। मैच का दूसरा दिन गुरुवार को खेला जाएगा।

हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी के लिये चयन 20 और 21 को

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी के लिये अंडर-18 (बॉयज) क्रिकेट की भोपाल संभाग टीम की चयन प्रक्रिया (सिलेक्शन ट्रायल्स) 20- 21 दिसंबर 2025 दिन (शनिवार, रविवार ) को प्रातः 9:00 बजे से ओल्ड कैंपियन मैदान पर स्थित मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी में आयोजित की जाएगी। भाग लेने वाले खिलाड़ी अविनाश पाठक चेयरमैन चयन समिति से संपर्क कर सकते हैं।इस सिलेक्शन ट्रायल में भोपाल संभाग से रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं जिनका का जन्म 1-9-2007 को या उसके बाद हुआ है। सभी खिलाड़ी को अपने साथ बीडीसीए का कार्ड लाना अनिवार्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here