भारत vs साउथ अफ्रीका 5वां टी20: आज के मैच का सीधा प्रसारण और लाइव टेलीकास्ट

0

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह वही स्टेडियम है जहाँ मार्च में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें इस मैच का इस्तेमाल फरवरी 2026 में शुरू होने वाले ICC टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए कंडीशंस और पिच का जायजा लेने के लिए करना चाहेंगी।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज फिलहाल 2-1 से भारत के पक्ष में है। ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम पांचवां और आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी। वहीं, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम की नजर इस मैच को जीतकर लगातार एक और टी20 सीरीज अपने नाम करने पर होगी।

जसप्रीत बुमराह तीसरे मैच में बाहर रहने के बाद टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। वहीं, चौथा टी20 मुकाबला अत्यधिक कोहरे के कारण रद्द करना पड़ा था। इस बीच उपकप्तान शुभमन गिल के खेलने को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है, क्योंकि उनके चोटिल होने की खबर सामने आई है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह इस पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

IND बनाम SA 5th T20I मैच लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग पूरी जानकारी: यहाँ देखें
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वां टी20 इंटरनेशनल मैच कब है?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वां टी20 इंटरनेशनल मैच शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वां टी20 इंटरनेशनल मैच किस समय शुरू होगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वां टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वें टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए भारतीय समयानुसार कितने बजे टॉस होगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वें टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वां टी20 इंटरनेशनल मैच किस स्टेडियम में खेला जाएगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वां टी20 इंटरनेशनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वां टी20 इंटरनेशनल मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वें टी20 इंटरनेशनल मैच का भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वां टी20 इंटरनेशनल मैच भारत में किस ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वें टी20 इंटरनेशनल मैच को भारत में JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here