विजय हजारे ट्रॉफी के लिए एमपी सीनियर टीम घोषित, वेंकटेश अय्यर कप्तान

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। बीसीसीआई की विजय हजारे ट्रॉफी लिमिटेड ओवर क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश पुरुष सीनियर टीम की घोषणा कर दी गई है। यह टूर्नामेंट 24 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक अहमदाबाद में खेला जाएगा। टीम की कमान ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को सौंपी गई है, जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी हिमांशु मंत्री निभाएंगे। चयनकर्ताओं ने संतुलित और अनुभव व युवा जोश से सजी 16 सदस्यीय टीम चुनी है। बल्लेबाजी क्रम में हर्ष गवली, यश दुबे, शुभम शर्मा और हरप्रीत सिंह जैसे भरोसेमंद नाम शामिल हैं। आलराउंड विकल्प के तौर पर ऋषभ चौहान, राहुल बाथम और त्रिपुरेश सिंह को जगह मिली है। गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी कुमार कार्तिकेय, सारांश जैन, शिवांग कुमार, आर्यन पांडे और मंगेश यादव संभालेंगे। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ ने बताया कि माधव तिवारी का चयन फिटनेस के अधीन रहेगा। टीम के सहयोगी स्टाफ में चंद्रकांत पंडित को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया है। फिटनेस और सपोर्ट सिस्टम के लिए चंद्रभान सिंह (ट्रेनर), अभिजीत सयाल (फिजियो), तारीख खान (वीडियो एनालिस्ट), युवराज जायसवाल (मालिशर) और रोहन पुनेकर (को-ऑर्डिनेटर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here