413 रन का लक्ष्य भेदकर कर्नाटक ने याद दिलाया साउथ अफ्रीका का कारनामा

0

नई दिल्ली: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले दिन कई ऐतिहासिक शतक और यादगार पारियां देखने को मिलीं। एक ओर बिहार ने पहली पारी में वनडे इतिहास का रिकॉर्ड स्कोर बनाते हुए 574 रन ठोक दिए। वहीं दूसरी ओर कर्नाटक ने झारखंड के खिलाफ 413 रन का लक्ष्य हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया। इस टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब 400 से ज्यादा रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया गया।

वहीं कर्नाटक की टीम वनडे क्रिकेट के इतिहास में साउथ अफ्रीका के बाद दुनिया की केवल दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने 50 ओवर के क्रिकेट में 400 से अधिक रन का लक्ष्य हासिल किया है। कर्नाटक के इस ऐतिहासिक चेज ने 19 साल बाद साउथ अफ्रीका के उस यादगार 438 रन के रनचेज की याद ताजा कर दी, जो जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था।

इशान किशन की 39 गेंदों पर 125 रन की तूफानी पारी ने सभी का ध्यान खींचा, जिसमें उन्होंने महज 33 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। हालांकि जवाब में कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने 34 गेंदों में 54 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 147 रन की पारी खेलकर इशान किशन के शतक और झारखंड के बड़े स्कोर पर पानी फेर दिया। कर्नाटक ने 47.3 ओवर में सिर्फ 5 विकेट गंवाकर यह विशाल लक्ष्य हासिल कर लिया।

वनडे क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल रन चेज
टीम स्कोर लक्ष्य विपक्षी टीम मैदान दिनांक
दक्षिण अफ्रीका 438/9 435 ऑस्ट्रेलिया जोहान्सबर्ग 12 मार्च 2006
कर्नाटक 413/5 413 झारखंड अहमदाबाद 24 दिसंबर 2025
क्वींसलैंड 402/3 399 तस्मानिया सिडनी 18 अक्टूबर 2014
कराची 392/2 392 सियालकोट सियालकोट 28 मार्च 2004
मिडिलसेक्स 390/5 388 डरहम चेस्टर-ले-स्ट्रीट 13 अगस्त 2025
आंध्र प्रदेश 385/6 384 गोवा बेंगलुरु 24 फरवरी 2012
कर्नाटक 383/3 383 मुंबई अहमदाबाद 21 दिसंबर 2024
वॉस्टरशायर 380/4 377 लेस्टरशायर वॉस्टर 29 मई 2018
फेडरल एरियाज़ 378/6 376 बलूचिस्तान रावलपिंडी 26 अप्रैल 2017
बलूचिस्तान 378/6 373 खैबर पख्तूनख्वा फैसलाबाद 30 अप्रैल 2018
खैबर पख्तूनख्वा 378/8 378 बलूचिस्तान कराची 12 जनवरी 2021
नीदरलैंड्स 374/9 375 वेस्टइंडीज हरारे 26 जून 2023
नीदरलैंड्स 374/6 370 स्कॉटलैंड डंडी 12 जून 2025
नॉटिंघमशायर 373/5 371 एसेक्स चेम्सफोर्ड 16 जून 2017
दक्षिण अफ्रीका 372/6 372 ऑस्ट्रेलिया डरबन 5 अक्टूबर 2016
लंकाशायर 372/6 371 नॉर्थम्पटनशायर ब्लैकपूल 19 अगस्त 2022
दक्षिणी पंजाब 367/8 367 सेंट्रल पंजाब फैसलाबाद 13 मार्च 2022
पंजाब 366/3 366 बलूचिस्तान फैसलाबाद 25 अप्रैल 2018
इंग्लैंड 364/4 361 वेस्टइंडीज ब्रिजटाउन 20 फरवरी 2019
भारत 362/1 360 ऑस्ट्रेलिया जयपुर 16 अक्टूबर 2013

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here