155 रन की धमाकेदार पारी के बाद दूसरे मैच में धराशायी हुए रोहित, इस गेंदबाज ने डक पर किया आउट

0

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सीजन विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर खेल रहे हैं। पहले मैच में रोहित ने शानदार पारी खेली थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में उनका बल्ला शांत रहा और वह गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

गोल्डन डक पर आउट हुए रोहित शर्मा

विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में मुंबई के लिए खेले गए दूसरे लीग मैच में रोहित शर्मा का बल्ला उत्तराखंड के खिलाफ खामोश रहा। अंगकृष रघुवंशी के साथ ओपनिंग करते हुए रोहित ने सिर्फ एक ही गेंद खेली और कैच आउट हो गए। देवेंद्र सिंह बोरा की गेंद पर उनका कैच जगमोहन नागरकोटी ने लपक लिया और इस तरह उनकी पारी का अंत हो गया। हालांकि रोहित शर्मा अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने अपनी लय बनाए रखने में नाकामी पाई और शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

उत्तराखंड के खिलाफ डक पर आउट होने से पहले रोहित शर्मा ने मुंबई की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 24 दिसंबर को सिक्किम के खिलाफ पहला मुकाबला खेला था। उस मैच में रोहित ने अपना आक्रामक रूप दिखाया और 94 गेंदों में 9 छक्के और 18 चौकों की मदद से 155 रन की धुआंधार पारी खेली। उन्होंने 164.89 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार पारी के लिए रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। अब रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में मैदान पर नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here