विराट कोहली की धमाकेदार पारी, 29 गेंदों में अर्धशतक; चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड टूटा

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले शानदार फॉर्म में हैं। विराट इस सीजन विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेल रहे हैं और उन्होंने गुजरात के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के लिए आंध्र प्रदेश के खिलाफ शतक जड़कर अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था।
कोहली ने 29 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

गुजरात के खिलाफ विराट कोहली ने अपना अर्धशतक केवल 29 गेंदों में पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 61 गेंदों पर 1 छक्का और 13 चौकों की मदद से 77 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि कोहली इस मैच में शतक से चूक गए और विशाल जायसवाल की गेंद पर उर्विल पटेल के हाथों स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए।

लिस्ट ए क्रिकेट में ये विराट कोहली का 85वां अर्धशतक था। गुजराज के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने से पहले कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी और 131 रन बनाते हुए दिल्ली को जीत भी दिलाई थी। कोहली को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

कोहली बने नंबर 1

विराट कोहली अपनी इस 77 रन की पारी के बाद भारत की ओर से लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। अब तक कोहली ने 343 लिस्ट ए मैचों में 16,130 रन बनाए हैं, जिनकी औसत 57.60 रही। उन्होंने इस दौरान चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 130 लिस्ट ए मैचों में 57.01 की औसत से 5,759 रन बनाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here