25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

ICC ने MCG के बॉक्सिंग डे टेस्ट पिच को दी ‘असंतोषजनक’ रेटिंग, दो दिन में खत्म हुआ था मैच

मेलबर्न। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट की पिच को ‘असंतोषजनक’ रेटिंग दी है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया यह चौथा टेस्ट मैच महज दो दिनों में ही समाप्त हो गया था, जिसके चलते ICC के मैच रेफरी जेफ क्रो ने पिच को यह रेटिंग दी और MCG को एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है। ICC ने पिच मूल्यांकन के लिए चार श्रेणियां निर्धारित की हैं, जिनमें ‘असंतोषजनक’ को तीसरे स्थान पर रखा गया है। इस श्रेणी में वे पिच आती हैं, जहां गेंदबाजों को अत्यधिक मदद मिलती है और बल्लेबाजों व गेंदबाजों के बीच संतुलित मुकाबला देखने को नहीं मिलता। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ जेम्स ऑलसोप्प ने इस मामले पर निराशा जताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में दर्शकों ने तीसरे और चौथे दिन के टिकट खरीदे थे और लाखों क्रिकेट प्रेमी इस मैच को लेकर उत्साहित थे, लेकिन पिच के कारण मुकाबला सिर्फ दो दिन में ही समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में MCG के स्टाफ ने शानदार टेस्ट पिचें तैयार की थीं और उम्मीद है कि अगले साल न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट और मार्च 2027 में टेस्ट क्रिकेट के 150 वर्ष पूरे होने पर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले विशेष टेस्ट में बेहतर पिच देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि पिछले तीन बॉक्सिंग डे टेस्ट में MCG को ‘बहुत अच्छी’ पिच की रेटिंग मिली थी, लेकिन इस बार स्थिति पूरी तरह बदल गई। यह इस एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट था, जो दो दिन में समाप्त हुआ। पहले तीन टेस्ट जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मैच समाप्त होने के अगले दिन MCG के हेड क्यूरेटर मैट पेज ने कहा कि वह इस नतीजे से स्तब्ध हैं। पिच पर 10 मिलीमीटर घास छोड़ने के उनके फैसले को लेकर भी काफी चर्चा हुई। इस टेस्ट के जल्दी खत्म होने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लगभग 10 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles