स्टेट यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट: बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी की जीत, अरेरा अकादमी की पलक वशिष्ठ बनीं मैच विनर

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश स्टेट यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी की गर्ल्स क्रिकेट टीम में अरेरा क्रिकेट अकादमी की चार खिलाड़ियों अंशुलिका सिंह, पलक वशिष्ठ, निकिता शर्मा और वैष्णवी गुप्ता का चयन किया गया है। खास बात यह रही कि टीम की कप्तानी का दायित्व भी अरेरा अकादमी की पलक वशिष्ठ को सौंपा गया है। टूर्नामेंट के अंतर्गत सोमवार को उज्जैन यूनिवर्सिटी और बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में उज्जैन यूनिवर्सिटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए। बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी की ओर से कप्तान पलक वशिष्ठ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 10 रन देकर 4 विकेट झटके और विरोधी टीम को कम स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई।73 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी की टीम ने 9वें ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर बल्लेबाज अंशुलिका सिंह ने 23 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि पलक वशिष्ठ ने 8 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पलक वशिष्ठ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी की टीम अब अपना अगला मुकाबला मंगलवार को इंदौर यूनिवर्सिटी के खिलाफ खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here