IPL 2026: प्रियांश–प्रभसिमरन ओपनिंग जोड़ी, श्रेयस अय्यर नंबर 3; AI ने चुनी PBKS की बेस्ट प्लेइंग XI

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम बेहद संतुलित दिखाई दे रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी और रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में टीम ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। पंजाब किंग्स उस सीजन में उपविजेता रही थी और फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उसे हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था।

आईपीएल के मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली और बेन ड्वारशुइस जैसे खिलाड़ियों को शामिल कर अपनी टीम की गहराई और मजबूत की है। अब अगर आगामी सीजन में टीम किस प्लेइंग 11 या किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतर सकती है, इस पर नजर डालें तो कुछ स्थान लगभग तय नजर आते हैं। जनसत्ता.कॉम ने हाल ही में पंजाब किंग्स की सबसे मजबूत संभावित प्लेइंग 11 भी साझा की थी।

अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 का चयन कर दिया है। चैट जीपीटी, गूगल जेमिनी और ग्रोक ने अपनी-अपनी अलग-अलग प्लेइंग 11 बताई हैं, जिनमें कई खिलाड़ी तीनों टीमों में आम हैं। ओपनिंग में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह को रखा गया है, जबकि नंबर 3 पर श्रेयस अय्यर की पोजीशन पक्की नजर आ रही है। इसके बाद नंबर 4, 5, 6 और 7 में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

Google Gemini द्वारा चुनी गई पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, कूपर कोनोली/अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: मुशीर खान, यश ठाकुर, विजयकुमार विशाख

Chat GPT द्वारा चुनी गई पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, कूपर कोनोली, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: विजय कुमार विशाख, मुशीर खान

Grok द्वारा चुनी गई पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, कूपर कोनोली/अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, बेन ड्वारशुइस/लॉकी फर्ग्युसन।
इम्पैक्ट प्लेयर: मिचेल ओवन, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़

IPL 2026 के लिए पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वाड

प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, विशाल निशाद, प्रवीण दुबे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here