सरफराज खान का शतक, मुंबई ने गोवा को दिए 445 रन; अर्जुन तेंदुलकर की मुश्किलें बढ़ीं

0

नई दिल्ली : विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के चौथे राउंड में मुंबई ने गोवा के खिलाफ 50 ओवर में 444 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में खेल रही मुंबई टीम के लिए सरफराज खान ने 157 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं गोवा के गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को भारी संघर्ष का सामना करना पड़ा; 8 ओवर में उन्होंने 78 रन दिए और एक भी विकेट नहीं निकाल पाए।

खान ब्रदर्स का धमाकेदार प्रदर्शन

मुंबई के लिए सरफराज खान ने 75 गेंदों में 9 चौकों और 14 छक्कों की मदद से 157 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा छोटे भाई मुशीर खान ने भी 66 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। ओपनर यशस्वी जायसवाल अर्धशतक से चूकते हुए 46 रन ही बना सके।

मुंबई के लिए अंत में कप्तान शार्दुल ठाकुर के 8 गेंद पर 27 रन और हार्दिक तमोरे के 28 गेंद पर 53 रन ने टीम का स्कोर 400 पार पहुंचाया। तनुष कोटियान ने आखिरी में 12 गेंद पर 23 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 444 तक पहुंचा दिया। गोवा के सामने अब जीत के लिए 445 का असंभव लक्ष्य है।

गोवा के लिए दर्शन मिसाल ने 9 ओवर में 98 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। वासुकी कौशिक सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 10 ओवर में 60 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा ललित यादव ने 9 ओवर में 93 रन खर्च किए और 2 विकेट लिए, जबकि कप्तान दीपराज ने 7 ओवर में 57 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी में सभी तीन मैच जीते

मुंबई की टीम ने ग्रुप सी में अपने पिछले तीनों मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, गोवा की टीम भी तीनों मैचों में सफल रही थी। मुंबई ने सीजन की शुरुआत पहले मैच में सिक्किम को 8 विकेट से हराकर की, जिसमें रोहित शर्मा ने 155 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद उत्तराखंड को 51 रन से हराया और छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से मात दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here