एनएसटी न्यूज़, भोपाल। भोपाल अंडर-12 प्रथम निखिल कुशवाह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी ने अकीरा क्रिकेट अकादमी के ख़िलाफ़ एकतरफ़ा मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट का आठवां मैच रेलवे ग्राउंड, भोपाल में खेला गया। मैच में टॉस जीतकर विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 181 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज़ी में विनम्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 77 रन बनाए, जबकि कबीर ने 33 रनों का अहम योगदान दिया। अकीरा क्रिकेट अकादमी की ओर से श्रेयांस, उत्सव और कुसल ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकीरा क्रिकेट अकादमी की टीम दबाव में नज़र आई और 25 ओवर में केवल 94 रन ही बना सकी। अकीरा की ओर से कुसल ने 26 रन और उत्सव ने 23 रन बनाए। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी की गेंदबाज़ी भी प्रभावशाली रही। हर्षिका और आयुष ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जयेश ने एक विकेट अपने नाम किया। बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए विनम्र को ‘मैन ऑफ़ द मैच’ चुना गया। यह पुरस्कार भोपाल के वरिष्ठ पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी इक़बाल सिद्दिकी द्वारा प्रदान किया गया। टूर्नामेंट में दोनों पूल की शीर्ष टीमें रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी और विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी फाइनल में पहुंच चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला 3 जनवरी 2026 को खेला जाएगा।
Home Breaking News निखिल कुशवाह स्मृति अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी की...


