नई दिल्ली : इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। इस सीरीज में वैभव ने भारतीय टीम की कप्तानी भी संभाली, क्योंकि टीम के नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे चोटिल होने के कारण उपलब्ध नहीं थे।
वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में इंडिया अंडर-19 टीम साउथ अफ्रीका में पहली बार उतर रही है, जहां यह टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज भारतीय टीम की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया।
इंडिया U19 के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने निराश किया
वैभव पहली बार साउथ अफ्रीका अंडर 19 टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं और इस सीरीज के पहले ही मैच में वो नहीं चल पाए। आरोन के साथ पारी की शुरुआत करने आए वैभव ने इस मैच में 12 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से सिर्फ 11 रन की पारी खेली और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 91.67 का रहा। वैभव के ओपनिंग पार्टनर आरोन भी नहीं चले और वो 5 रन बनाकर ही चलते बने।
पहले मैच में भारत का बल्लेबाजी संघर्ष, 67/4
भारत ने इस मैच में अपने पहले 4 विकेट सिर्फ 67 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए। ओपनर वैभव सूर्यवंशी और आरोन के फ्लॉप होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वेदांत त्रिवेदी ने 21 रन की पारी खेली। वहीं चौथे नंबर पर उतरे विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू ने भी टीम को निराश किया और उन्होंने भी 21 रन ही बनाए।


