विजय हजारे ट्रॉफी के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, रवि सिंह सबसे आगे

0

नई दिल्ली : विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पांच राउंड के मुकाबले अब तक पूरे हो चुके हैं, जिनमें कई बल्लेबाजों ने अपनी ताकत दिखाई है। पांचवें राउंड के मुकाबले समाप्त होने तक, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में देवदत्त पडीक्कल पहले स्थान पर हैं, जबकि सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रवि सिंह सबसे आगे हैं।

5 मैचों में छक्कों के बादशाह बने रवि सिंह

देवदत्त पडीक्कल ने पिछले 5 मैचों में सबसे ज्यादा 514 रन बनाए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में वो दूसरे नंबर पर हैं। इस सीजन के पहले 5 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर रवि सिंह (रेलवे) हैं जिन्होंने 5 मैचों में 354 रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा 22 छक्के लगाए हैं जबकि 17 छक्के लगाकर देवदत्त पडीक्कल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

सरफराज और इशान बने टॉप 5 में नंबर 3

इस सीजन के पहले पांच मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहन कुन्नूमल, सरफराज खान और इशान किशन का नाम शामिल है, जिन्होंने अब तक 15-15 छक्के लगाए हैं। रोहन ने पांच मैचों में 249 रन बनाए और 15 छक्के लगाए। वहीं, सरफराज खान ने चार मैचों में 220 रन बनाकर उतने ही छक्के लगाए। इशान किशन ने केवल दो मैचों में 15 छक्के लगाए और इस दौरान एक शतक सहित 146 रन बनाए।

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर कुमार कुशाग्र और प्रियांश आर्या हैं, जिन्होंने अब तक खेले गए पांच मैचों में 14-14 छक्के लगाए हैं। वहीं, पांचवें स्थान पर अमन मोखाड़े, समर गज्जर, अनुकूल रॉय और विशाल जायसवाल हैं, जिन्होंने भी पांच मैच खेले हैं और इन सभी के नाम 13-13 छक्के दर्ज हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के 5 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बैटर
बल्लेबाज मैच पारी रन छक्के
रवि सिंह 5 5 354 22
देवदत्त पडीक्कल 5 5 514 17
रोहिन कुन्नुमल 5 5 249 15
सरफराज खान 4 3 220 15
इशान किशन 2 2 146 15
कुमार कुशाग्र 5 4 332 14
प्रियांश आर्या 5 5 230 14
अमन मोखाड़े 5 5 487 13
समर गज्जर 5 5 403 13
अनुकूल रॉय 5 4 235 13
विशाल जायसवाल 5 4 182 13

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here