मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ टॉप पोजीशन हासिल की, इस नंबर पर काबिज है RCB

0

नई दिल्ली : विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुआत के बाद अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें सभी पांच टीमों ने कम से कम एक-एक मैच खेल लिया है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को जहां सीजन के पहले मुकाबले में करीबी हार झेलनी पड़ी थी, वहीं दूसरे मैच में टीम ने जोरदार वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से मात दी। इस बड़ी जीत के साथ मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, अपने पहले मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है।

WPL 2026 में अब तक तीन मैच खेले जाने के बाद प्वाइंट्स टेबल की स्थिति पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस पहले स्थान पर मौजूद है। मुंबई ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक में जीत और एक में हार मिली है, जबकि टीम का नेट रनरेट 1.175 का है। दूसरे स्थान पर गुजरात जायंट्स की टीम है, जिसने अपने पहले मुकाबले में 10 रन से जीत दर्ज की थी। गुजरात के एक मैच के बाद 2 अंक हैं और उनका नेट रनरेट 0.500 है। वहीं, अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराने वाली आरसीबी महिला टीम भी 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है, जिनका नेट रनरेट 0.150 है।

चौथे सीजन में यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही है, जहां दोनों टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। यूपी वॉरियर्स को गुजरात जायंट्स के खिलाफ 10 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम का नेट रनरेट -0.500 है और वह फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम तालिका के अंतिम पायदान पर है, जिसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पहले मैच में 50 रन की बड़ी हार झेलनी पड़ी। दिल्ली का नेट रनरेट -2.500 है, जो उनकी स्थिति को और मुश्किल बना रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here