वैभव और आयुष करेंगे धमाका, U19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लीग मैचों का शेड्यूल; इतने बजे से शुरू होंगे मुकाबले

0

नई दिल्ली : अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 15 जनवरी से जिम्बाब्वे में होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों की भागीदारी होगी और कुल 41 मैच खेले जाएंगे। 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें इंडिया अंडर-19 टीम को ग्रुप बी में रखा गया है, साथ ही इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और यूएसए की टीमें भी शामिल हैं।

आयुष म्हात्रे के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी इंडिया अंडर-19 टीम

इंडिया अंडर-19 टीम इस आईसीसी टूर्नामेंट में आयुष म्हात्रे के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम अब तक पांच बार अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है, जिसमें आखिरी बार यह गौरव साल 2022 में हासिल हुआ था। इससे पहले टीम ने यह खिताब 2000, 2008, 2012 और 2018 में जीता था। अब आयुष के हाथ में भारत को छठी बार चैंपियन बनाने का सुनहरा मौका है।

वैभव सूर्यवंशी पर टिकी सबकी निगाहें

भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे मुकाबले में महज 4 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। हालांकि, इस मैच में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोहित अच्छी लय में थे, लेकिन काइल जेमिसन की गेंदबाजी के जाल में फंसकर उन्होंने कप्तान माइकल ब्रेसवेल को हाथों कैच थमा दिया।

भारत के लीग मैचों का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम के लीग मैचों की बात करें तो ये टीम अपना पहला लीग मैच 15 जनवरी को बुलावायो में यूएई के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद भारत का सामना 17 जनवरी को बांग्लादेश के साथ होगा और ये मैच भी बुलावायो में ही खेला जाएगा जबकि आयुष की टीम अपना तीसरा लीग मैच 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी और ये मैच भी बुलावायो में ही खेला जाएगा। भारत के सभी मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.00 बजे से खेले जाएंगे।

अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लीग मैचों का पूरा शेड्यूल

इंडिया अंडर 19 बनाम यूएई अंडर 19- 15 जनवरी, बुलावायो, दोपहर 1.00 बजे से
इंडिया अंडर 19 बनाम बांग्लादेश अंडर 19- 17 जनवरी, बुलावायो, दोपहर 1.00 बजे से
इंडिया अंडर 19 बनाम न्यूजीलैंड अंडर 19- 24 जनवरी, बुलावायो, दोपहर 1.00 बजे से

नोट- ग्रुप चरण के मुकाबले खत्म होने के बाद ही सुपर सिक्स के मैचों का शेड्यूल स्पष्ट होगा।

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here