रोहित शर्मा ने वनडे ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

0

नई दिल्ली : भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 4 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस मुकाबले में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोहित अच्छे फॉर्म में थे, लेकिन काइल जेमिसन की गेंदबाजी के जाल में फंसकर उन्होंने कप्तान माइकल ब्रेसवेल को हाथों कैच थमा दिया।

रोहित शर्मा ने इस मैच में 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 26 रन की पारी खेली और फिर आउट हो गए। लेकिन इन 2 छक्कों के दम पर वह अब वनडे में ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए और वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इसके अलावा, रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने कुल 650 छक्कों का आंकड़ा भी पूरा कर लिया।

रोहित शर्मा ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया

रोहित शर्मा ने कीवी टीम के खिलाफ पहले वनडे में अपनी पारी में 2 छक्के लगाकर क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया और वो अब इस प्रारूप में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन गए। रोहित के नाम पर वनडे की 191 पारियों में कुल 329 छक्के हो गए जबकि क्रिस गेल ने ओपनर के रूप में 274 पारियों में 328 छक्के जड़े थे।

बतौर ओपनर वनडे में सबसे ज्यादा छ्क्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में श्रीलंका के सनत जयसूर्या तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 383 पारियों में 263 छक्के लगाए थे जबकि मार्टिन गप्टिल 174 पारियों में 174 छक्के लगाकर चौथे स्थान पर हैं। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर सचिन तेंदुलकर लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने 340 पारियों में 167 छक्के लगाए थे।

वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बैटर

रोहित शर्मा- 329 छक्के- 191 पारी
क्रिस गेल- 328 छक्के- 274 पारी
सनत जयसूर्या- 263 छक्के- 383 पारी
मार्टिन गप्टिल- 174 छक्के- 174 पारी
सचिन तेंदुलकर- 167 छक्के- 340 पारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here