नई दिल्ली : आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से पूरी तरह तैयार है। अब तक पांच बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीत चुकी टीम इंडिया की नजर इस बार छठा खिताब अपने नाम करने पर टिकी होगी। इस बार वर्ल्ड कप कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज जैसी टीमें हैं जो खिताब की प्रबल दावेदार हैं। इस बार इंडिया को ग्रुप बी में यूएसए, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश जैसी टीमों के साथ रखा गया है। इसमें कोई शक नहीं है कि भारत सुपर सिक्स में तो पहुंच जाएगा, लेकिन असली परीक्षा आयुष की टीम की सुपर सिक्स में ही होगी जहां भारत का मुकाबला अपेक्षाकृत ज्यादा बेहतर टीमों के साथ होगा।
AI ने चुनी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन
इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट का हर मुकाबला बेहद अहम होगा और हर मैच में उन्हें अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना पड़ेगा। ऐसे में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन को लेकर एआई ने अपनी पसंद सामने रखी है। एआई द्वारा चुनी गई यह टीम संतुलन और गहराई से भरपूर नजर आती है, जिसमें मजबूत बल्लेबाजी, असरदार ऑलराउंडर और भरोसेमंद गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं। यह संयोजन किसी भी विपक्षी टीम को कड़ी चुनौती देने की पूरी क्षमता रखता है।
एआई ने अपनी चुनी हुई प्लेइंग इलेवन में ओपनिंग की जिम्मेदारी वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे को सौंपी है। वहीं, तीसरे नंबर पर एरोन जॉर्ज को शामिल किया गया है, जो हाल के मैचों में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए टीम के अहम बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। बल्लेबाजी क्रम में चौथे स्थान पर उप-कप्तान विहान मलहोत्रा को रखा गया है, जबकि पांचवें नंबर पर विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू को मौका दिया गया है, जो मिडिल ऑर्डर को मजबूती प्रदान करते हैं।
एआई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन ऑलराउंडर्स—वेदांत त्रिवेदी, मोहम्मद एनान और किशन कुमार सिंह—को शामिल किया है। इसमें वेदांत त्रिवेदी तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे, जबकि मोहम्मद एनान स्पिन ऑलराउंडर के रूप में टीम को संतुलन देंगे। टीम में आर एस अंबरीश को विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर चुना गया है, वहीं दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान को तेज गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया है, जो शुरुआती और मध्य ओवरों में टीम को आक्रामक विकल्प प्रदान करेंगे।
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए एआई द्वारा चुनी गई भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरोन जॉर्ज, विहान मलहोत्रा (उप-कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, मोहम्मद एनान, किशन कुमार सिंह, आर एस अंबरीश, दीपेश देवेंद्रन, कनिष्क चौहान।


