ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए बेंगलुरु पहुंची रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की एथलेटिक्स टीम

0

NST News, भोपाल। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स टूर्नामेंट (पुरुष एवं महिला वर्ग) में भाग लेने रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की एथलेटिक्स टीम राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेस, बेंगलुरु एवं अलवास एजुकेशन फाउंडेशन पहुंच गई है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। टीम के साथ महिला वर्ग की मैनेजर दिपांशु सिंह सोलंकी और पुरुष वर्ग के मैनेजर रीतिक सिंह मौजूद हैं। विश्वविद्यालय की टीम इस टूर्नामेंट में मजबूत दावेदारी पेश करेगी।

पुरुष वर्ग में मोहित परिहार, नमन वत्स, पुनित कुमार शर्मा, गगन शर्मा, मनिकांत शर्मा, मोहम्मद नूरुद्दीन, गुलाब सिंह गौतम, इकराम अली खान, बृजेश सिंह, रंजीत सिकरवार, हिमांशु शर्मा, नरेंद्र, कुलजीत सिंह, यशराज जैन, देव और अर्जुन वास्कले शामिल हैं। महिला वर्ग में रिया गोयल, बुशरा खान गौरी, आस्था रजक, शालिनी साकेत, शिवकन्या मुकाति, ज्योति, अंशिका, गुंजन, दीप्ति प्रजापति, हीरल जोहरी और गरिमा यादव विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही टीम को विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर डॉ. अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ. रवि प्रकाश दुबे, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. नितिन वत्स, प्रति-कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी तथा रायसेन जिले के जिला खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here