27.5 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

हेनिल की धाकड़ गेंदबाजी, वैभव, दिपेश और खिलान ने दिखाया जादू; भारत को मिला 108 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली : इंडिया अंडर-19 टीम ने अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप के पहले लीग मैच में यूएसए के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए उन्हें केवल 107 रनों तक सीमित कर दिया। भारत की ओर से हेनिल पटेल ने सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया, वहीं दिपेश देवेंद्रन, आर. एस. अंबरीश और खिलान पटेल ने भी शानदार गेंदबाजी कर टीम को मजबूती प्रदान की।

इस मैच में भारत ने टॉस जीता था और फिर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो बिल्कुल सही रहा। भारत ने कमाल की गेंदबाजी की और यूएसए को 35.2 ओवर में सिर्फ 107 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। अब भारत को जीत के लिए इस मैच में 108 रन का टारगेट मिला है। हेनिल पटेल भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे।

हेनिल पटेल ने झटके 5 विकेट, टीम इंडिया को बड़ी सफलता

भारत की तरफ से तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने घातक गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे। उन्होंने 7 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट लिए जबकि अन्य गेंदबाजों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। दीपेश देवेंद्रन ने 6 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया जबकि आर एस अंबरीश ने 6 ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया। खिलान पटेल ने इस मैच में 8 ओवर फेंके और इस दौरान उन्होंने 27 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

वैभव ने भी अपने नाम किया एक सफलता

भारत की ओर से कनिष्क चौहान ने 8 ओवर फेंके और केवल 25 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने भी गेंदबाजी की और अपनी ओवर की दूसरी ही गेंद पर यूएसए का आखिरी विकेट झटका, उन्होंने सिर्फ 2 रन देकर यह सफलता हासिल की। भारत के खिलाफ यूएसए की तरफ से सबसे बड़ी पारी नितीश सुदिनी ने खेली और 32 रन बनाए, जबकि अदनित झांब ने 18 रन का योगदान दिया। इसके अलावा, साहिल गर्ग और अर्जुन महेश ने क्रमशः 16-16 रन बनाकर टीम को कुछ समर्थन दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles