सेकेंड खेलो इंडिया बीच गेम्स में भोपाल की खिलाड़ी तृप्ती पांडे ने शानदार प्रदर्शन कर जीता गोल्ड मेडल

0
गोघड़ा बीच, दमन एंड दीव / दादरा नगर हवेली।

भोपाल : सेकेंड खेलो इंडिया बीच गेम्स का आयोजन गोघड़ा बीच पर किया गया, जिसमें पैंचक सिलाट (Pencak Silat) के फाइट इवेंट में मध्य प्रदेश भोपाल की खिलाड़ी तृप्ती पांडे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 55–60 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

तृप्ती पांडे का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में चर्चा का विषय रहा। उन्होंने अपनी पहली फाइट नॉकआउट के साथ जीत दर्ज की। दूसरी फाइट में भी उनका स्कोर काफ़ी हाई रहा, जिससे उनकी तकनीक, ताकत और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।तीसरी और निर्णायक फाइट में तृप्ती पांडे को इस मुकाबले में दो माइनस पॉइंट मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और ज़बरदस्त जज़्बा दिखाते हुए फाइट जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया।

तृप्ती पांडे भोपाल (मध्य प्रदेश) की खिलाड़ी हैं और भोपाल पुलिस को भी रिप्रेज़ेंट करती हैं। इससे पहले भी वे कई ऑल इंडिया पुलिस मीट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आ रही हैं।तृप्ती पांडे की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, मानसिक मजबूती और फाइटिंग स्पिरिट का प्रमाण है। उनकी इस जीत से भोपाल और मध्य प्रदेश के खेल जगत में गर्व का माहौल है और वे आने वाली युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here