34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

शिशिर द्विवेदी बने भोपाल लाल परेड ओपन बैडमिंटन चैंपियन, संदीप नियोगी ने जीते दो खिताब

एनएसटी न्यूज, भोपाल: 11वें भोपाल लाल परेड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शिशिर द्विवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने शिवांश गुर्जर को कड़े संघर्ष में हराया। प्रतियोगिता का आयोजन बीडीबीए के तत्वावधान में लाल परेड ग्राउंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा किया गया। पुलिस जिम्नेजियम हॉल, जहांगीराबाद में देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में शिशिर ने पहला गेम 21-15 से जीता। दूसरे गेम में शिवांश ने वापसी करते हुए 21-16 से जीत दर्ज कर स्कोर 1-1 कर दिया। निर्णायक गेम में शिशिर ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 21-13 से जीत हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में संदीप नियोगी ने दोहरी सफलता अर्जित की। उन्होंने पुरुष एकल 35 वर्ग और पुरुष युगल 35 वर्ग में खिताब जीते। वहीं 72 वर्षीय गुरुबक्ष सिंह जुनेजा ने 70 वर्षीय साथी एमके डे के साथ मिलकर 65 वर्ष युगल वर्ग में शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने फाइनल में अनिल शर्मा और एनपी जायसवाल की जोड़ी को हराया। पुरस्कार वितरण समारोह में मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि खेलों में उनकी गहरी रुचि रही है और देश में खेलों का सकारात्मक माहौल बन रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से मन लगाकर खेलों में भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सेनि एडीजी विपिन माहेश्वरी, डीजी रेल रवि गुप्ता, शैलेन्द्र चौहान, चंचल शेखर, खेल संचालक राकेश गुप्ता और हितेश चौधरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव गोपाल धाकड़, कुलवंत पुरी, गिरीश मनचंदा, रामबीर सिंह, मोहित वरवंडकर, राजेश गुप्ता, हिलाल जाफरी और पवन भदौरिया ने किया। स्वागत उद्बोधन गोपाल धाकड़ ने दिया और आभार रामबीर सिंह ने व्यक्त किया।

सभी फाइनल मुकाबलों के परिणाम:

पुरुष युगल: ऋषिक वर्मा-राहुल चौहान विजेता, चिराग खान-करण यादव उपविजेता

पुरुष एकल 35: संदीप नियोगी ने हेमंत गीते को 21-14, 21-12 से हराया

पुरुष युगल 35: संदीप नियोगी-विजेंद्र सिंह ने अंकित-हेमंत गीते को 18-21, 21-13, 21-12 से हराया

पुरुष एकल 40: प्रवीण बराठे ने शिवराज ठाकुर को 21-17, 20-22, 21-19 से हराया

पुरुष युगल 40: मनीष नहारे-रविन्दर चावला ने रोहित सोनी-विजेंद्र सिंह को 23-21, 21-13 से हराया

पुरुष एकल 50: सुधीर खरे ने दिनेश नागिया को 9-21, 21-17, 21-1 से हराया

पुरुष युगल 55: राजेश गुप्ता-राजीव सक्सेना ने परेश अग्रवाल-चंद्रशेखर अग्रवाल को 21-13, 21-14 से हराया

पुरुष एकल 60: राजीव शुक्ला ने लक्ष्मी नारायण नंदीराजू को 21-18, 21-17 से हराया

पुरुष युगल 60: डॉ. शैलेन्द्र बागरे-विवेक तत्ववादी ने राकेश जोशी-शैलेन्द्र सिन्हा को 15-21, 21-17, 21-15 से हराया

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles