मॉडल स्कूल की छात्राओं का कमाल, जूडो में दो गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

0

भोपाल, एनएसटी न्यूज। राज्य स्तरीय शालेय जूडो खेल प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल की दो होनहार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। विद्यालय की छात्रा प्रतिज्ञा रजाक ने अंडर-63 किलोग्राम भार वर्ग में और मानसी पटेल ने अंडर-70 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में दमदार खेल दिखाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया और राज्य स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही दोनों छात्राओं का चयन राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है।

राष्ट्रीय शालेय जूडो प्रतियोगिता इम्फाल, मणिपुर में आयोजित की जाएगी। इससे पहले मध्य प्रदेश टीम का प्री-नेशनल कैंप 17 जनवरी से गुना में लगाया जा रहा है, जिसमें दोनों खिलाड़ी हिस्सा लेंगी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी करेंगी। छात्राओं की इस बड़ी सफलता पर विद्यालय की प्राचार्य रेखा शर्मा, उप प्राचार्य आर. के. श्रीवास्तव, खेल अधिकारी दीवान चंद्र मौली सहित समस्त विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here