23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

भारत-बांग्लादेश कप्तानों के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप में नजर आया तनाव

नई दिल्ली : भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तनाव का असर क्रिकेट के रिश्तों पर भी देखने को मिला है। मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज करने के विवाद के बाद ये मामला और गर्माया। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इस तनाव की झलक मैच में भी देखने को मिली। भारत और बांग्लादेश अंडर-19 के बीच मुकाबले से पहले टॉस में दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया, जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बनी।

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे और बांग्लादेश के जवाद अबरार हाथ नहीं मिलाए। हाल ही में सीनियर मेन्स एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच नो-हैंडशेक कंट्रोवर्सी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब भारत और बांग्लादेश के युवा कप्तानों के बीच हाथ न मिलाने का यह मामला भी सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है।

ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स द्वारा शेयर किए गए टॉस के वीडियो में दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के सामने गुजरते दिखे लेकिन हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद राष्ट्रगान के वक्त भी हाथ नहीं मिलाया गया। अब देखना होगा कि मैच के बाद भी अगर दोनों कप्तान और टीम के खिलाड़ी हाथ नहीं मिलाते हैं तो इस पर नया विवाद खड़ा हो सकता है।

भारत-बांग्लादेश के बीच जारी तनाव के कारण

भारत और बांग्लादेश के बीच हाल के दिनों में लगातार राजनीतिक विवाद बढ़ता रहा है, जिसका असर अब क्रिकेट के मैदान तक भी देखने को मिला है। मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर से रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत में खेलने से इंकार कर दिया है। बांग्लादेश की ओर से इस संबंध में कई बार आईसीसी को शिकायत भी की गई है। इस मुद्दे को लेकर विवाद अभी भी जारी है।

वैभव सूर्यवंशी ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुए इस मुकाबले में भारत को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी, लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही। 12 रन पर दो विकेट गिरने के बाद वैभव सूर्यवंशी अकेले क्रीज पर टिके रहे। उन्होंने 67 गेंदों में 72 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम इंडिया का स्कोर आगे बढ़ाया। इस पारी के साथ वैभव इस टूर्नामेंट में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। साथ ही उन्होंने अंडर-19 यूथ वनडे में 1000 रन भी पूरे किए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles