वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में मचाया तहलका, बाबर आज़म समेत 4 दिग्गजों को छोड़ा पीछे

0

नई दिल्ली : भारतीय अंडर-19 टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मैच में धाकड़ प्रदर्शन किया। बांग्लादेश अंडर-19 के खिलाफ उन्होंने शानदार अर्धशतक जमाया और एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव सूर्यवंशी अब इस टूर्नामेंट में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं, और इस उपलब्धि के साथ उन्होंने बाबर आजम समेत चार अन्य बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।

वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में यूएसए के खिलाफ फ्लाप रहे थे। वह सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। बांग्लादेश के खिलाफ 14 वर्षीय बल्लेबाज ने 30 गेंद पर धुआंधार पचासा लगाया। उन्होंने इस पारी में चार रन बनाते ही यूथ अंडर 19 वनडे में विराट कोहली के रनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। वैभव सूर्यवंशी ने 25 रन बनाते ही यूथ अंडर 19 वनडे में अपने 1000 रन भी पूरे किए और ऐसा करने वाले वह 7वें भारतीय बने।

अंडर 19 वर्ल्ड कप में फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

14 साल 296 दिन: वैभव सूर्यवंशी (इंडिया U19) बनाम बांग्लादेश U19, बुलावायो, 2026
15 साल 19 दिन: शाहिदुल्लाह कमाल (अफगानिस्तान U19) बनाम वेस्टइंडीज U19, दुबई, 2014
15 साल 92 दिन: बाबर आजम (पाकिस्तान U19) बनाम वेस्टइंडीज U19, पामर्स्टन नॉर्थ, 2010
15 साल 125 दिन: परवेज मलिकजई (अफगानिस्तान U19) बनाम फिजी U19, 2016
15 साल 132 दिन: शरद वेसवकर (नेपाल U19) बनाम इंग्लैंड U19, चटोग्राम, 2004

भारतीय टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए को 6 विकेट से हराकर जीत से आगाज किया था। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले खेलने उतरी। पिछले मुकाबले की तरह यहां भी टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान आयुष म्हात्रे फ्लाप रहे और वेदांत त्रिवेदी पहली गेंद पर आउट हुए खाता भी नहीं खोल पाए। 12 रन पर भारत ने दो विकेट गंवा दिए थे।

भारत की शुरुआत फिर से कमजोर रही

भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की थी। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी और फिर से शुरुआत निराशाजनक रही। कप्तान आयुष म्हात्रे फ्लॉप साबित हुए और तीसरे नंबर पर आए वेदांत त्रिवेदी बिना रन बनाएं पहली गेंद पर ही आउट हो गए। टीम ने केवल 12 रन पर अपने शुरुआती दो विकेट गंवा दिए।

इसके बाद वैभव सूर्यवंशी के साथ विहान मल्होत्रा क्रीज पर आए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की, लेकिन 24 गेंदों पर विहान केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिज्ञान कुंडू ने क्रीज संभाली और वैभव के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। टीम का स्कोर 115 रन तक पहुंचा, लेकिन फिर वैभव 67 गेंदों में 72 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here