34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

  U19 वर्ल्ड कप में शीर्ष 10 बल्लेबाज और गेंदबाज, वैभव टॉप 10 से बाहर, अभिज्ञान दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली : भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 के अपने शुरुआती दोनों लीग मैच जीतकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने पहले मैच में अमेरिका को और दूसरे मैच में बांग्लादेश को मात दी। इन दोनों मुकाबलों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का श्रेय अभिज्ञान कुंडू को जाता है। हालांकि, यदि पूरे वर्ल्ड कप के अब तक खेले गए 8 लीग मैचों की बात करें, तो सबसे अधिक रन श्रीलंका के ओपनर ने बनाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी की रैंकिंग: 11वां स्थान हासिल

अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई थीं कि वह क्या कर पाते हैं। यूएसए के खिलाफ उन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने टीम के लिए 72 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। हालांकि दो मैचों में उनके कुल 74 रन जरूर हैं, लेकिन अब तक खेले गए 8 लीग मैचों के बाद वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं और फिलहाल 11वें नंबर पर हैं।

अंडर 19 वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए 8 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर श्रीलंका के ओपनर विरान चामुदिथा हैं जिन्होंने जापान के खिलाफ अपने पहले ही मैच में 192 रन की तगड़ी पारी खेली थी जबकि दूसरे नंबर पर अभिज्ञान कुंडू हैं जिन्होंने 2 मैचों में कुल 122 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिमंथा महाविथान हैं जिन्होंने एक मैच में ही 115 रन ठोके हैं।

अंडर 19 वर्ल्ड कप में 8 लीग मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बैटर्स
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
विरान चामुदिथा 1 1 192 192 134.27 26 1
अभिज्ञान कुंडू 2 2 122 122 79.74 9 4
स्टीवन होगन 1 1 115 115 103.6 11 1
दिमंथा महाविथान 1 1 115 115 92 11 0
हुगो केली 1 1 101 0 62.35 6 1
जेसन रोल्स 1 1 98 98 105.38 9 3
फैसल शिनोजादा 1 1 81 81 85.26 8 2
जेसन रोल्स 1 1 79 79 80.61 9 0
नितेश सैमुअल्स 1 1 77 0 76.24 0 0
खालिद अहमदजई 1 1 74 74 72.55 6 1
वैभव सूर्यवंशी 2 2 74 37 104.23 6 3
हेनिल पटेल का धमाकेदार प्रदर्शन

इस वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए 8 लीग मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो सूची में पहले नंबर पर भारतीय तेज गेंदबाज हेनिल पटेल हैं। हेनिल ने यूएसए के खिलाफ सीजन के पहले ही मैच में 5 विकेट लेकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब तक खेले गए 2 मैचों में हेनिल ने कुल 6 विकेट हासिल किए हैं और वह इस लिस्ट में शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के गेंदबाज अल फहद हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ अपने पहले ही मैच में 5 विकेट लिए थे।

अंडर 19 वर्ल्ड कप में 8 लीग मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बॉलर्स
प्लेयर मैच ओवर्स बॉल विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
हेनिल पटेल 2 11.3 69 6 5.5 33 0 1
अल फहद 1 9.2 56 5 7.6 38 0 1
विहान मलहोत्रा 2 4 24 4 3.5 14 1 0
अहमद हुसैन 1 10 60 3 12.67 38 0 0
विटेल लॉज 1 6 36 3 7.67 23 0 0
चार्ल्स लचमुंड 1 10 60 3 13.67 41 0 0
खिलान पटेल 2 14 84 3 20.67 62 0 0
कॉर्न बोथा 1 10 60 3 15 45 0 0
बुयांडा माजोला 1 10 60 3 19.67 59 0 0
टिमोथी मूर 1 6 36 3 14.33 43 0 0

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles