आयुष की टीम ने किया क्वालिफाई, भारत-बांग्लादेश मैच के बाद अंकतालिका का हाल

0

नई दिल्ली : आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे लीग मैच में बांग्लादेश को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत शनिवार को 18 रन से हराया। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है और इस सफलता के साथ ही भारतीय टीम ने अगले दौर यानी सुपर 4 में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

सुपर 4 में भारत की जगह पक्की

भारत इस टूर्नामेंट में सुपर 4 के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई। बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करना आसान नहीं था, लेकिन भारतीय जूनियर्स ने पूरी मेहनत और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मैच में बढ़त बनाई और अंततः बांग्लादेश को धूल चटाने में कामयाबी हासिल की।  भारत ने इस सीजन में अब तक दो मैच खेले हैं और उसके खाते में चार अंक हैं। इसके साथ ही टीम अपने ग्रुप, यानी ग्रुप A की अंकतालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं, पाकिस्तान की टीम अब तक खेले गए आठ लीग मैचों के बाद अपने ग्रुप, यानी ग्रुप B की अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान ने अभी तक केवल एक मैच खेला है, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा।

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2028 के 8 लीग मैचों के बाद अंकतालिका
ग्रुप ए की अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक रन रेट
भारत 2 2 0 4 2.025
बांग्लादेश 1 0 1 0 -0.621
यूएसए 1 0 1 0 -3.144
न्यूजीलैंड
ग्रुप बी की अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक रन रेट
इंग्लैंड 1 1 0 2 0.74
स्कॉटलैंड 1 0 0 1 0
जिम्बाब्वे 1 0 0 1 0
पाकिस्तान 1 0 1 0 -0.74
ग्रुप सी की अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक रन रेट
श्रीलंका 1 1 0 2 4.06
ऑस्ट्रेलिया 1 1 0 2 1.275
आयरलैंड 1 0 1 0 -1.275
जापान 1 0 1 0 -4.06
ग्रुप डी की अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
वेस्टइंडीज 1 1 0 2 3.465
अफगानिस्तान 1 1 0 2 0.56
साउथ अफ्रीका 1 0 1 0 -0.56
तन्जानिया 1 0 1 0 -3.465

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here