मेलबर्न :तीसरे वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए गैब्रियल डियालो को हराया और वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम, ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की। पिछले साल के उपविजेता ज्वेरेव ने कनाडा के 24 वर्षीय खिलाड़ी डियालो के खिलाफ शुरुआती सेट में संघर्ष किया, लेकिन फिर अपने अनुभव और दमदार सर्विस का फायदा उठाते हुए 6-7 (7), 6-1, 6-4, 6-2 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ज्वेरेव लगातार 10वें साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश करने में सफल रहे।

