एनएसटी न्यूज, भोपाल: महू (इंदौर) में 17 और 18 जनवरी को आयोजित प्रथम बैरियर इंटर स्टेट कराते चैंपियनशिप 2026 में भोपाल की कराते टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए। वर्ल्ड कराते फेडरेशन (WKF), साउथ एशियन कराते फेडरेशन (SAKF), कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (CGF), अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) और ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में भोपाल टीम ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। टीम के कोच समर्पित दुबे ने बताया कि आनंद नगर, तरुण पुष्कर में दो माह के विशेष प्रशिक्षण शिविर के बाद खिलाड़ियों ने यह सफलता हासिल की। पंखुड़ी विश्वकर्मा ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता, जबकि अवनी श्रीवास्तव ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। वहीं सिद्धांत पंजवानी ने दो रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।


