विजेश लूनावत स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट में मीडिया इलेवन, मुस्कान इलेवन और यंग ब्रिगेड विजयी

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल: विजेश लूनावत स्मृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में मीडिया इलेवन, मुस्कान इलेवन और यंग ब्रिगेड ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। ओल्ड कैंपियन ग्राउंड पर खेले गए मैचों के दौरान वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण यदुवंशी, क्रिकेट कोच सुरेश चेनानी और केडी गुप्ता को सम्मानित भी किया गया। पहले मुकाबले में चकल्लस इलेवन ने 10 ओवर में 47 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मीडिया इलेवन ने 6 ओवर में दो विकेट खोकर जरूरी रन बना लिए और मैच अपने नाम किया।

दूसरे मैच में पाखी इलेवन ने 5 ओवर में 34 रन बनाए। जवाब में मुस्कान इलेवन ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में यंग ब्रिगेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 60 रन बनाए। जवाब में प्रतीक इलेवन 55 रन ही बना सकी और यंग ब्रिगेड ने रोमांचक जीत हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान पुरस्कार वितरण समारोह में सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय, सीमा सिंह, भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा, शैलेष लूनावत, स्मिता लूनावत, अश्विनी राय और वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here