न्यूजीलैंड T20 सीरीज: AI ने चुनी भारत की सर्वश्रेष्ठ Playing 11, अभिषेक-संजू ओपनर, श्रेयस शामिल

0

नई दिल्ली : वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में उतरेगी, जिसकी शुरुआत 21 जनवरी से होगी। वनडे सीरीज में हार का सामना करने के बाद टीम इंडिया इस बार टी20 में सीरीज गंवाने से बचने की पूरी कोशिश करेगी। इसमें कोई शक नहीं कि न्यूजीलैंड की टीम काफी मजबूत है और भारतीय टीम को न सिर्फ कड़ी टक्कर दे सकती है बल्कि उसे हराने की भी पूरी क्षमता रखती है।

भारत को अब वनडे सीरीज से मिली सीख के आधार पर टी20 सीरीज में एक मजबूत टीम और बेहतर रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा, तभी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम जीत दर्ज कर सकती है। इस बार भारतीय टी20 टीम में वाशिंगटन सुंदर शामिल नहीं हैं, जबकि तिलक वर्मा पहले तीन मैचों से बाहर हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को और भी सावधानी बरतनी होगी। टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह तैयारी के लिहाज से भारत का अंतिम अवसर है, और इस दौरान टीम को अपने सभी संभावित कॉम्बिनेशन फाइनल करने होंगे।

श्रेयस अय्यर को टी20 टीम में तीसरे नंबर पर रखा गया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन एआई ने किया है। इसमें तिलक वर्मा की जगह श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है और उन्हें बैटिंग क्रम में तीसरे नंबर पर रखा गया। ओपनर के रूप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को चुना गया है। चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को और पांचवें नंबर पर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को जगह मिली है। इसके बाद छठे और सातवें नंबर पर क्रमशः शिवम दूबे और रिंकू सिंह को शामिल किया गया है।

इशान किशन को भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली

एआई ने टीम की प्लेइंग इलेवन में आठवें नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को शामिल किया है, जबकि स्पिन विशेषज्ञ के रूप में वरुण चक्रवर्ती को टीम में जगह दी गई है। तेज गेंदबाजों के तौर पर अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को चुना गया है। एआई की इस चयनित प्लेइंग इलेवन में इशान किशन, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई और हर्षित राणा को जगह नहीं मिली है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंडिया की बेस्ट प्लेइंग 11 (एआई द्वारा चुनी गई)
अभिषेक शर्मा, संजू सैसमन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला टी20 मैच – 21 जनवरी- नागपुर (शाम 7 बजे)
दूसरा टी20 मैच – 23 जनवरी- रायपुर (शाम 7 बजे)
तीसरा टी20 मैच – 25 जनवरी- गुवाहाटी (शाम 7 बजे)
चौथा टी20 मैच – 28 जनवरी- विशाखापत्तनम (शाम 7 बजे)
पांचवां टी20 मैच – 31 जनवरी- तिरुवनंतपुरम (शाम 7 बजे)

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन मैच), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, इशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here