हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी: इंदौर और भोपाल डिवीजन के बीच मुकाबला शुरू

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। जबलपुर के एमपीसीए क्रिकेट मैदान पर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी अंडर-18 बॉयज इंटर डिवीजनल मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है। चार दिवसीय इस मुकाबले में इंदौर डिवीजन और भोपाल डिवीजन आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल डिवीजन की टीम 57.1 ओवर में 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भोपाल की ओर से कनिष्क गौतम ने शानदार 61 रन बनाए। नैतिक जैन ने 33 रन और आलिफ हसन ने 22 रनों का योगदान दिया।

इंदौर डिवीजन की गेंदबाजी प्रभावशाली रही। मोहित पटेल ने 4 विकेट झटके, जबकि गोरेस और सौम्य पाटीदार को 2-2 सफलता मिली। जवाब में इंदौर डिवीजन ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 32 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। अर्णव गुड़गांवकर ने 29 रन बनाए, जबकि सार्थक वर्मा और सुदीप वर्मा नाबाद क्रीज पर हैं। भोपाल डिवीजन की ओर से रुद्र प्रताप सिंह तोमर ने 2 विकेट लिए। मुकाबले का दूसरा दिन कल खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here