31वें आईईएस डिजिआना इंटरप्रेस क्रिकेट: जलील के ऑलराउंड प्रदर्शन से राज एक्सप्रेस सेमीफाइनल में

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। ओल्ड कैंपियन मैदान पर आयोजित 31वें आईईएस डिजिआना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में जलील के शानदार दोहरे प्रदर्शन की बदौलत राज एक्सप्रेस ने डिजिआना को 59 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह टूर्नामेंट में टीम की लगातार तीसरी जीत रही। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले गए मुकाबले में राज एक्सप्रेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में छह विकेट खोकर 139 रन बनाए। जलील ने 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। नरेश ने 18 और हेमंत ने 16 रन का योगदान दिया। डिजिआना की ओर से आदित्य श्रीवास्तव ने दो विकेट लिए।

जवाब में डिजिआना की टीम 14.4 ओवर में मात्र 80 रन पर ढेर हो गई। हितेश सिंह (20) और गौरव (12) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। राज एक्सप्रेस के लिए जलील और नरेश ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि हेमंत को दो सफलता मिली। जलील को ‘मैन ऑफ द मैच’ और नरेश को ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ चुना गया। अन्य मैचों में महाबली वॉरियर्स ने जनचर्चा को हराया। आयुष सिंह राजपूत (62) की बेहतरीन पारी की मदद से महाबली वॉरियर्स ने 148 रन बनाए। जवाब में जनचर्चा की टीम 110 रन पर सिमट गई। बाबेअली मैदान पर भोपाल क्रिकेट क्लब ने आदित्य अग्रवाल (65) और अमितेश अग्रवाल (52) के अर्धशतक से 192 रन बनाए और भोपाल फीनिक्स को 71 रन से हराया। एक अन्य मुकाबले में डॉक्टर-11 ने वर्टेक्स रॉयल को चार रन से हराया।

आज के मैच:

स्वदेश ज्योति बनाम एसटी – सुबह 9 बजे

जनचर्चा बनाम सुपरहीटर्स – दोपहर 12:30 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here