हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी: इंदौर डिवीजन ने हासिल की 86 रन की बढ़त

0

अंडर-18 इंटर डिवीजनल मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला जबलपुर में जारी

एनएसटी न्यूज, भोपाल: मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी अंडर-18 बॉयज इंटर डिवीजनल मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट में इंदौर डिवीजन ने भोपाल डिवीजन पर बढ़त बना ली है। एमपीसीए क्रिकेट मैदान जबलपुर में खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के दूसरे दिन इंदौर डिवीजन ने अपने पहले दिन के स्कोर 4 विकेट पर 70 रन से आगे खेलते हुए 116.4 ओवर में 248 रन बनाकर अपनी पहली पारी समाप्त की। इंदौर की ओर से सार्थक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 128 रन बनाए, जबकि सुदीप वर्मा ने 47 रन का अहम योगदान दिया। भोपाल डिवीजन की गेंदबाजी में रुद्र प्रताप सिंह तोमर और दिव्यांश बंडोलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-4 विकेट झटके। इंदौर डिवीजन ने पहली पारी के आधार पर 86 रन की बढ़त हासिल कर ली है। जवाब में भोपाल डिवीजन ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की और दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 5 रन बना लिए हैं।अब मुकाबले का तीसरा दिन निर्णायक साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here