33.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

T20 वर्ल्ड कप में नया विवाद: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के पक्ष में ICC से की अपील

नई दिल्ली : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) बुधवार, 21 जनवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर अंतिम फैसला लेने वाली है। इस फैसले से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वैश्विक क्रिकेट संस्था को एक ईमेल भेजकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के रुख का समर्थन किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी ने कहा है कि पड़ोसी देश में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बांग्लादेश को भारत में खेलने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी ने यह ईमेल सिर्फ आईसीसी को ही नहीं बल्कि आईसीसी बोर्ड के सदस्यों को भी भेजी है। जानकारी के अनुसार, आईसीसी ने बुधवार को एक बोर्ड मीटिंग बुलाई है, जिसमें बीसीबी की मांग पर चर्चा की जाएगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपने मैचों को श्रीलंका में कराने का अनुरोध किया है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि आईसीसी बोर्ड की यह बैठक सीधे तौर पर पीसीबी के ईमेल की वजह से बुलाई गई है या नहीं।

आईसीसी के फैसले पर पीसीबी की चिट्ठी का नहीं होगा कोई प्रभाव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी के ईमेल से आईसीसी के रुख पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। आईसीसी वर्ल्ड कप के शेड्यूल में बदलाव नहीं चाहती। वह बांग्लादेश के मैच टूर्नामेंट के सह-मेजबान श्रीलंका में नहीं शिफ्ट करना चाहती। आईसीसी इस मामले पर अडिग है और उसने पिछले हफ्ते बातचीत के दौरान बीसीबी को भी यही बात बताई थी।

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: आईसीसी और बीसीबी अपने फैसलों पर कायम

बीसीबी ने बांग्लादेश सरकार के समर्थन के साथ अपनी टीम के ग्रुप-स्टेज मैचों के लिए भारत जाने से इनकार कर दिया है। इस मुद्दे पर आईसीसी और बीसीबी के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है और पिछले हफ्ते ढाका में भी इस पर चर्चा हुई थी, लेकिन अब तक दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर अड़े हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी का कहना है कि तय कार्यक्रम के अनुसार ही मैच कराए जाने चाहिए, जबकि बीसीबी का स्पष्ट रुख है कि वह मौजूदा हालात में अपनी टीम को भारत नहीं भेज सकता। टूर्नामेंट के शुरू होने में तीन हफ्ते से भी कम समय बचा है और इस मामले में अंतिम फैसला लेने के लिए 21 जनवरी को डेडलाइन तय की गई है।

विवाद की असली वजह क्या है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने तक की बात कह दी है। साथ ही ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी करने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह विवाद उस समय और गहरा गया, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देशों पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के अपने स्क्वाड से बाहर कर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles