भारत-न्यूजीलैंड सीरीज की शुरुआत: संभावित टीम में चौंकाने वाले बदलाव

0

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 से एक दिन पहले मंगलवार (20 जनवरी) को भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट कर दिया कि तिलक वर्मा की अनुपस्थिति में ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में नंबर-3 पर मौका दिया जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि श्रेयस अय्यर को इस मुकाबले में बेंच पर बैठना पड़ सकता है। इसके अलावा टीम मैनेजमेंट रिंकू सिंह की भी लंबे समय बाद प्लेइंग इलेवन में वापसी कर सकता है।

भारतीय टीम पहले टी20 में दो स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज और एक स्पेशलिस्ट स्पिनर के साथ उतर सकती है। वनडे सीरीज में साधारण प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव को इस मैच में बेंच पर बैठना पड़ सकता है, जबकि वरुण चक्रवर्ती को मौका मिलने की संभावना है। तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह संभाल सकते हैं। वहीं स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती के साथ उप-कप्तान अक्षर पटेल खेलते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा शिवम दुबे भी टीम के लिए एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प होंगे।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

सैंटनर, हेनरी और चैपमैन की न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में वापसी

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में चोट उबरने के बाद मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी और मार्क चैपमैन को मौका मिलेगा। न्यूजीलैंड टीम में एक और स्पिनर को भी शामिल कर सकती है। इससे ईश सोढ़ी को मौका मिल सकता है। टिम रॉबिन्सन वर्ल्ड कप टीम में नहीं हैं, लेकिन भारत के खिलाफ सीरीज की शुरुआत में डेवोन कॉनवे के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। फिन एलन और टिम सीफर्ट बीबीएल की प्रतिबद्धताओं के कारण उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी सीरीज के आखिर में टीम से लॉकी फर्ग्यूसन और एडम मिल्ने के साथ जुड़ जाएंगे।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, जैकब डफी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here