23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की बैटर पर जुर्माना, आजम खान से तुलना

नई दिल्ली : विमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) ने दिल्ली कैपिटल्स की विकेटकीपर-बल्लेबाज लिजेल ली (Lizelle Lee) पर बुधवार, 21 जनवरी 2026 को मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट लगाया। लिजेल ली को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच के दौरान WPL आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।

WPL: लिजेल ली पर लेवल-1 उल्लंघन का जुर्माना

डब्ल्यूपीएल (WPL) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि लिजेल ली ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल-1 का अपराध स्वीकार किया। यह उल्लंघन मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों के दुरुपयोग से संबंधित था। बयान में यह भी कहा गया कि लेवल-1 के इस प्रकार के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है।

अंपायर के फैसले से लिजेल ली साफतौर पर नाखुश दिख रही थीं। हालांकि, बाद में प्रेजेंटेशन सेरेमनी में उन्होंने खुद को संयमित रखा और कहा, ‘देखिए, विकेटकीपर ने बहुत अच्छा कैच लिया। लेकिन मुझे बस इतना ही कहना है।’ यह घटना दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 11वें ओवर में घटी। लंबी बातचीत के बाद अंपायरों ने लिजेल ली को अमनजोत कौर की गेंद पर स्टम्प आउट करार दिया। लेग साइड की ओर फेंकी गई गेंद पर लिजेल ली ने फ्लिक लगाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनका बैलेन्स बिगड़ गया और विकेटकीपर राहिरा फिरदौस ने उन्हें स्टम्प कर दिया।

लिजेल ली को तीसरा अर्धशतक पूरा करने से चूक

स्टम्प कैमरे सहित कई एंगल देखने के बाद, तीसरे अंपायर ने फैसला सुनाया कि जब बेल्स गिरीं उस समय लिजेल ली का बल्ला हवा में था। लिजेल ली स्टम्प होने के कारण डब्ल्यूपीएल 2026 में लगातार तीसरा अर्धशतक लगाने से चूक गईं। लिजेल ली मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सिर्फ 28 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुईं। लिजेल ली ने इससे पहले 86 और 67 रन की पारियां खेली थीं।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच में डीसी की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली और 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी टीम को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है। डब्ल्यूपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में अब चार टीमों के 4-4 अंक हैं, जबकि पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु टेबल टॉपर बनी हुई है।

लिजेल ली: साउथ अफ्रीका की स्टार क्रिकेटर

साउथ अफ्रीका के इमेलो में दो अप्रैल 1992 को जन्मीं लिजेल ली ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत बतौर ओपनर की थी। वह हार्ड-हिटिंग और लंबे-लंबे शॉट खेलने के लिए प्रसिद्ध हैं। वह वजन में थोड़ा भारी हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अक्सर इस विकेटकीपर बैटर की तुलना पाकिस्तान के आजम खान से की जाती है।

वेट टेस्ट में असफलता के बाद लिया संन्यास

अगस्त 2022 में लिजेल ली ने BBC वर्ल्ड सर्विस के स्टम्प्ड पॉडकास्ट में बताया था कि उन्हें पता है कि वह एक एथलीट जैसी नहीं दिखतीं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वह अपना काम ठीक से नहीं कर सकतीं। यह भावनात्मक बयान इसलिए आया क्योंकि उस समय क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल मैचों के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। CSA का कहना था कि लिजेल ली उनके वर्कलोड और फिटनेस स्टैंडर्ड्स को पूरा नहीं कर पा रही थीं।

लिजेल ली ने बीच में ही सीरीज छोड़ दी

इसके बाद लिजेल ली ने खुलासा किया कि वेट टेस्ट में फेल होना उनके इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का एक बड़ा कारण था। जुलाई 2022 में इंग्लैंड दौरे के दौरान उन्होंने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इस दौरान लिजेल ली ने अपना इकलौता टेस्ट मैच खेला, लेकिन उसके बाद सीरीज के वनडे इंटरनेशनल और टी20 मैच छोड़ दिए। इसी बीच, T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पाकिस्तान ने एक बड़ा कदम उठाते हुए बांग्लादेश के समर्थन में ICC को ईमेल भेजा, जिसमें उन्होंने बीसीबी के रुख का समर्थन किया कि राजनीतिक और सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश की टीम को भारत में खेलने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles